Heather Knight Record: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (England Women's Cricket Team) की महान बल्लेबाज़ हीथर नाइट (Heather Knight) ने बीते गुरुवार, 28 मई को चेम्सफोर्ड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले (ENG-W vs IND-W 1st T20) में 24 गेंदों पर महज़ 21 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इस धीमी पारी के बावजूद हीथर नाइट के नाम एक बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

दरअसल, 35 वर्षीय हीथर नाइट इंग्लैंड वुमेंस क्रिकेट टीम के लिए अपने करियर में 310 मुकाबले पूरे कर चुकीं हैं। इसी के साथ अब वो महान शार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़कर इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सर्वाधिक मैच खेलने वालीं खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए चेम्सफोर्ड के मैदान पर अपना पहला कदम रखते ही ये कीर्तिमान रचा।

Advertisement

इंग्लैंड महिला टीम के लिए सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच

हीथर नाइट - 310*
शार्लोट एडवर्ड्स - 309
डेनिएल वैट - 302
नेट साइवर-ब्रंट - 278
कैथरीन साइवर-ब्रंट - 267

बात करें इंटरनेशनल लेवल पर हीथर नाइट के आंकड़ों की तो वो अपने देश के लिए 14 टेस्ट, 160 वनडे और 136 टी20 मुकाबले खेल चुकीं हैं। उनके नाम टेस्ट में 970 रन और 7 विकेट, वनडे में 4,372 रन और 56 विकेट, और टी20 इंटरनेशनल में 2,414 रन और 21 विकेट दर्ज हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल: इंग्लैंड-भारत के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। इसके बाद टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिग्स (40 गेंदों पर 69 रन) और यस्तिका भाटिया (40 गेंदों पर 54 रन) ने शानदार अर्धशतक ठोके जिसके दम पर भारतीय टीम ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बैटर एमी जोन्स ने 48 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरी तरफ से कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सका। ऐसे में इंग्लिश टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही जोड़ पाई और ऐसे टीम इंडिया ने पहला टी20 38 रनों से जीतकर अपने नाम किया। उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार