Heather Knight Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज़ हीथर नाइट (Heather Knigh) ने रविवार, 19 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के 20वें मुकाबले में भारत के खिलाफ (IND-W vs ENG-W) इंदौर के होलकर स्टेडियम में 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि हीथर नाइट के इंटरनेशनल करियर का ये 300वां मुकाबला था जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 91 गेंदों पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 109 रनों की तूफानी पारी खेली। खास बात ये है कि हीथर नाइट के बैट से ये सेंचुरी 34 साल और 297 दिन की उम्र में निकली, जिसके साथ ही अब वो इंग्लैंड वुमेंस के लिए वनडे में दूसरी सबसे उम्रदराज शतक ठोकने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं।

Advertisement

बता दें कि इंग्लैंड वुमेंस के लिए ODI में सबसे उम्रदराज सेंचुरी ठोकने वालीं खिलाड़ी जेनेट ब्रिटिन हैं, जिन्होंने साल 1997 में 38 साल और 161 दिन की उम्र में शतक ठोकने का कारनामा किया। ये सेंचुरी जेनेट ब्रिटिन ने वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ लगाई थी जिसमें उन्होंने 138 रनों की पारी खेली थी।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो इंदौर पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने भारत के सामने 50 ओवर में 289 रनों टारगेट सेट कर दिया है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिसा कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार