Heinrich Klaasen Retirement From International Cricket: साउथ अफ्रीका (South Africa) के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने सोमवार, 02 जून को अचानक से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करके दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। जी हां, ऐसा ही हुआ है। हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Advertisement

क्लासेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी फैमिली की एक तस्वीर साझा करते हुए लंबा पोस्ट लिखा जिसके जरिए उन्होंने फैंस को ये जानकारी दी कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने लिखा, "यह मेरे लिए दुखद दिन है क्योंकि मैं घोषणा कर रहा हूं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का फैसला किया है। मुझे यह निर्णय लेने में काफी समय लगा कि भविष्य में मेरे और मेरे परिवार के लिए सबसे अच्छा क्या होगा। यह वास्तव में एक बहुत ही कठिन निर्णय था, लेकिन साथ ही मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं।"

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, "पहले दिन से, मेरे लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सौभाग्य था और यह वह सब कुछ था जिसके लिए मैंने एक युवा लड़के के रूप में काम किया था और सपना देखा था। मैंने बहुत अच्छे दोस्त और रिश्ते बनाए हैं जिन्हें मैं जीवन भर याद रखूंगा। प्रोटियाज़ के लिए खेलने से मुझे महान लोगों से मिलने का अवसर मिला जिन्होंने मेरा जीवन बदल दिया और उन लोगों को मैं पर्याप्त धन्यवाद नहीं कह सकता। प्रोटियाज़ शर्ट पहनने की मेरी राह सबसे अलग थी और मेरे करियर में कुछ ऐसे कोच थे जो मुझ पर विश्वास करते रहे - मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा।"

क्लासेन ने आगे लिखा, "मेरे सीने पर प्रोटियाज़ बैज के साथ खेलना मेरे करियर का सबसे बड़ा सम्मान था और हमेशा रहेगा। मैं अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि यह निर्णय मुझे ऐसा करने की अनुमति देगा। मैं हमेशा एक बड़ा प्रोटियाज़ समर्थक रहूंगा और उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे करियर के दौरान मेरा और मेरे साथियों का समर्थन किया।"

गौरतलब है 33 वर्षीय हेनरिक क्लासेन ने साल 2018 में अपना इंटरनेशल डेब्यू किया था जिसके बाद उन्होंने अपने देश के लिए 4 टेस्ट मैचों में 104 रन, 60 वनडे मैचों में 2141 रन और 58 टी20 मैचों में 1000 रन बनाए। वो मौजूदा साउथ अफ्रीकी टीम के सबसे बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों में से एक थे जिस वज़ह से उनका इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर जाना टीम के लिए बड़ा झटका है।

फिलहाल ये भी जान लीजिए कि भले ही क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया है, लेकिन वो क्रिकेट फैंस को दुनियाभर में होने वाले टी20 लीग में अपनी विस्फोटक बैटिंग से जरूत एंटरटेन करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार