Heinrich Klaasen Record: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) बीते बुधवार, 27 मई को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में अपने बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 10 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद हेनरिक क्लासेन के नाम दो गज़ब रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि साल 2026 का IPL, 34 वर्षीय हेनरिक क्लासेन के लिए धमाकेदार रहा और उन्होंने SRH के लिए सीजन में 15 मैचों में 48 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 624 रन बनाए। इसी के साथ अब वो आईपीएल के 19 साल के इतिहास के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने नॉन-ओपनर होते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर एबी डी विलियर्स हैं, जिन्होंने साल 2016 के IPL में 687 रन बनाए थे।

Advertisement

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज (नॉन-ओपनर्स)

  • 687 - एबी डी विलियर्स (2016)
  • 624 - हेनरिक क्लासेन (2026)*
  • 622 - केन विलियमसन (2018)
  • 552 - ग्लेन मैक्सवेल (2014)
  • 538 - जोस बटलर (2025)

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि हेनरिक क्लासेन ने IPL19 के अपने हर मुकाबले में डबल डिजिट स्कोर (कम से कम 10 रन) बनाया। यही वज़ह है वो एक IPL सीजन में सर्वाधिक डबल डिजिट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की खास रिकॉर्ड लिस्ट का भी हिस्सा बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सूर्यकुमार यादव, डेविड वॉर्नर और ड्वेन ब्रावो हैं।

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा मैचों में दोहरे अंकों का स्कोर (सिंगल डिजिट स्कोर के बिना)

  • 16 - सूर्यकुमार यादव (2025)
  • 16 - डेविड मिलर (2022)
  • 16 - ड्वेन ब्रावो (2012)
  • 15 - हेनरिक क्लासेन (2026)*

ऐसा रहा मैच का हाल: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (29 गेंदों पर 97 रन) और ध्रुव जुरेल (21 गेंदों पर 50 रन) की तूफानी पारियों के दम पर 243 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 196 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह राजस्थान ने 47 रनों के बड़े अंतर से ये मुकाबला जीता और क्वालीफायर-2 का अपना टिकट पक्का किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार