भारत के खिलाफ मिली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली 2-0 की एतेहासिक जीत के 24 घंटे से भी कम समय के अंदर आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान (Heinrich Malan) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मलान का कॉन्ट्रैक्ट 2027 की शुरूआत तक था, लेकिन 45 वर्षीय साउथ अफ्रीकी ने पद छोड़ने का फ़ैसला किया है। क्रिकेट आयरलैंड की एक प्रैस रिलीज के अनुसार, उनका मानना है कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, किसी नए कोच के आने का यह सही समय है।
मलान को जनवरी 2022 में आयरलैंड के हेड कोच पद की जिम्मेदार सौंपी गई थी और उनका कॉन्ट्रैक्ट तीन साल का था, लेकिन जनवरी में उनके इस कॉन्ट्रैक्ट को और आगे बढ़ा दिया गया था। उनके कार्यकाल में आयरलैंड ने लगातार तीन टी-20 वर्ल्ड कप 2022, 2024 और 2026 के लिए क्वालीफाई किया। इस टूर्नामेंट में आयरलैंड ने 2022 में चैंपियन इंग्लैंड को भी मात दी थी।
आयरलैंड की अब तक की तीनों टेस्ट जीतों के दौरान भी मलान ही टीम की कमान संभाल रहे थे।
मलन ने एक बयान में कहा, "इन खिलाड़ियों, स्टाफ़ और आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। यहां रहने का अनुभव मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत शानदार रहा है और हम आयरिश क्रिकेट के साथ बिताए अपने समय को हमेशा बहुत प्यार से याद करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, मैदान पर, हम गर्व के साथ उन ऐतिहासिक जीतों को याद कर सकते हैं, मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में जीत, अबू धाबी में अफ़गानिस्तान के खिलाफ हमारी पहली टेस्ट जीत, बेलफ़ास्ट में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज़ में ऐतिहासिक जीत, और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज़ और साउथ अफ़्रीका को हराना। साथ ही, दुनिया की टॉप टीमों को चुनौती देने और उन्हें हराने की हमारी लगातार काबिलियत की वजह से T20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफ़ाई करना भी हमारे लिए गर्व की बात है।”
Also Read: LIVE Cricket Score
आयरलैंड ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन भारत के खिलाफ भी एतेहासिक सीरीज थी और अब अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगा।