आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की ऐसी आंधी आई जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को अपने साथ उड़ाकर ले गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस जीत के बाद मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और अब उनकी प्लेऑफ की दावेदारी काफी मज़बूत नजर आ रही है। 

Advertisement

इस मैच में बेशक मुंबई की टीम ने जीत दर्ज की हो लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा और वो सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, रोहित जिस तरह से आउट हुए उसने एक बार फिर से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया। रोहित शर्मा को वानिंदु हसरंगा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया लेकिन रोहित के विकेट को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने डीआरएस कॉल पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

हसरंगा की गेंद पर रोहित क्रीज से काफी आगे बढ़कर खेल रहे थे लेकिन वो गेंद को मिस कर गए और गेंद उनके पैड पर जा लगी जिसके बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपील की मगर अंपायर ने नॉटआउट दे दिया क्योंकि अंपायर को भी लगा कि रोहित क्रीज से काफी आगे बढ़कर खेल रहे थे लेकिन आरसीबी ने अंपायर के फैसले के खिलाफ डीआरएस लेने का फैसला किया और अल्ट्रा एज ने पुष्टि की कि इसमें रोहित का बल्ला शामिल नहीं है। बॉल ट्रैकिंग में तीन रेड की पुष्टि होने के बाद रोहित को आउट दे दिया गया।

हालांकि, कैफ ने रोहित की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने डीआरएस पर सवाल उठाते हुए लिखा, “हैलो डीआरएस, ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया? ये कैसे पगबाधा (LBW) हो सकता है?'' कैफ द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में आप भी देख सकते हैं कि रोहित क्रीज से काफी आगे आ चुके थे ऐसे में इस कॉल पर सवाल उठने लाज़मी हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार