दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बाबर आजम की जमकर आलोचना की। उन्होंने न सिर्फ बाबर की बैटिंग स्टाइल पर सवाल उठाए बल्कि उनकी अंग्रेजी का भी मजाक उड़ा दिया।

Advertisement

गिब्स, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स के कोच रह चुके हैं और इसी दौरान उन्होंने बाबर के साथ काम किया था। उन्होंने कहा कि बाबर अपनी बैटिंग में बदलाव लाने से बचते हैं, भले ही इससे उनका खेल और बेहतर हो सकता हो। इसके अलावा, गिब्स ने यह भी कहा कि बाबर की अंग्रेजी कमजोर होने की वजह से उन्हें समझाना मुश्किल होता है।

Advertisement

हाल के दिनों में बाबर का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। 13 फरवरी को एक फैन ने गिब्स से सोशल मीडिया पर बाबर को कुछ सलाह देने की अपील की, जिस पर गिब्स ने कहा कि भाषा की दिक्कत के चलते उन्हें समझाना मुश्किल होता है। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा, "भाषा बाबर के लिए एक समस्या है... जैसा कि आप जानते हैं, उनकी अंग्रेजी उतनी अच्छी नहीं है, इसलिए उन्हें कुछ समझाना मुश्किल हो जाता है।"

गिब्स ने यह भी कहा कि बाबर अभी भी उसी अंदाज में खेलते हैं, जैसा उन्होंने कराची किंग्स के दिनों में खेला था। उन्होंने लिखा, "पहली बार जब मैं उनके साथ काम कर रहा था, तब मैं सिर्फ उन्हें ऑब्जर्व कर रहा था। लेकिन उसके बाद से मैंने देखा है कि उनकी अप्रोच में कोई बदलाव नहीं आया है। वह अब भी उसी टेम्पो और उन्हीं शॉट्स के साथ खेलते हैं।"

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार