आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से दुबई के मैदान पर होगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों को पाकिस्तान के हाथों अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है और अब दोनों ही टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा।

Advertisement

पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हार मिली थी और इसी के मद्देनजर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक बयान देते हुए कहा है कि आगे होने वाले मैच में वो भारतीय टीम में 2 बदलाव हो सकते हैं।

गावस्कर ने कहा कि अगर हार्दिक पांड्या फिट नहीं है और वो गेंदबाजी करने में असमर्थ है तो उनकी जगह ईशान किशन एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शार्दुल ठाकुर की जगह भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया जा सकता है।

स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए गावस्कर ने कहा," अगर हार्दिक पांड्या कंधे में चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं तो ईशान किशन को टीम में शामिल किया जा सकता है। मैं उन्हें पांड्या से ज्यादा तरजीह दूंगा। और साथ में आप भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर के बारे में सोच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ज्यादा बदलाव करते हैं तो विपक्षी टीम को ये लगता है कि आप बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं और घबरा गए हैं।"

पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गेंदबाजी नहीं की थी लेकिन बुधवार को जब भारतीय टीम अभ्यास करने के लिए उतरी तब इस ऑलराउंडर ने कुछ बल्लेबाजों के सामने गेंदें फेंकी।

सुनील गावस्कर ने आगे बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम को घबराने की जरूरत नहीं है। पहला मैच हारने का मतलब ये नहीं है कि टीम आगे के मैच नहीं जीत सकती या फिर टूर्नामेंट नहीं जीत सकती।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार