भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। दूसरा टी-20 हारने के बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में हराया और सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना ली। तीसरे टी-20 मैच में मिली जीत के बाद सेंट किट्स हाई कमिशनर ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से मुलाकात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

जाने माने पत्रकार विमल कुमार ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करते हुए हुए बताया कि कैसे हाई कमिशनर ने हार्दिक से मुलाकात करने के लिए घंटे भर इंतजार किया था। वहीं इस वीडियो में विमल कुमार ने हाई कमिशनर से हार्दिक और टीम इंडिया से जुड़े कई सवाल भी पूछे।

Advertisement

हाई कमिशनर ने विमल कुमार से बातचीत के दौरान कहा, 'क्रिकेट भारत में एक धर्म है ठीक उसी प्रकार वेस्टइंडीज में भी फैंस क्रिकेट को पूजते हैं। ये सीरीज काफी टाइम बाद यहां पर हुई है। इस सीरीज से काफी उम्मीदें भी हैं। क्योंकि, मैं यहां पर नियुक्त किया गया इंडियन हाई कमिशनर हूं। मैंने 3 दिन पहले वेस्टइंडीज और इंडियन टीम के लिए रिसेप्शन भी आयोजित किया था।'

हाई कमिशनर ने आगे कहा, 'मैं यहां पर इसलिए आया हूं क्योंकि मुझे सेंट किट्स और नेविस के प्रेसिडेंट और वेस्टइंडीज क्रिकेट के प्रधान की तरफ से न्योता मिला था। हमने मैच को जमकर एन्जॉय किया। तब ज्यादा अच्छा लगता है जब भारत मैच को जीतता है। हार्दिक और अन्य खिलाड़ियों से मैं एक दोस्त की तरह मिला हाई कमिशनर की तरह नहीं।'

हाई कमिशनर ने कहा, 'रिसेप्शन के वक्त जब हार्दिक मिले थे तब उनके साथ अच्छी बातचीत हुई थी। रिसेप्शन के बाद भी अच्छी बातचीत हुई। मैंने उनसे उनके डाइट प्लान के बारे में पूछा था। मैंने उनसे पूछा था कि वो खुदको इतना फिट कैसे रखते हैं। हमारी बातचीत वहीं से शुरू हुई और हम अच्छे दोस्त बन गए।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार