श्रीलंका को टी-20 सीरीज में धूल चटाने के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में भी जीत के साथ आगाज़ किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 67 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में बल्लेबाज़ों के बाद तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक लाइमलाइट लूट गए।

Advertisement

उमरान ने इस मैच में आठ ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट लिए और इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ गेंद का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उमरान ने इस मैच में 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद डालकर ये उपलब्धि हासिल की लेकिन मैच खत्म होने के बाद उनकी इस उपलब्धि को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि आधिकारिक हिंदी और अंग्रेजी भाषा के प्रसारण में एक ही डिलीवरी के स्पीड गन पर अलग-अलग नंबर्स दिखाई दिए और इसी के चलते फैंस के मन में बड़ा भ्रम पैदा हो गया है।

Advertisement

पावरप्ले के ठीक बाद उमरान ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाली, ये श्रीलंका की पारी का 14वां ओवर था। इस दौरान हिंदी प्रसारण में स्पीड गन पर कुछ भी नहीं दिखा, लेकिन कुछ ही क्षण बाद, उस ओवर की प्रत्येक डिलीवरी की गति दिखाई दी जिसमें चौथी गेंद 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली थी। 

हालांकि, अंग्रेजी प्रसारण में वही डिलीवरी 145.7 किलोमीटर प्रति घंटा देखी गई। इसे देखकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा भ्रम पैदा हो गया है और अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिरकार उस गेंद की असली गति क्या थी? फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार सच क्या था और क्या उमरान की ये गेंद रिकॉर्डबुक में  वहीं, यदि उमरान की वो गेंद 156 किलोमीटर प्रति घंटे की थी, तो उमरान भारत के लिए टी-20, वनडे और आईपीएल में सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड बना चुके हैं। टी-20 में उनकी सबसे तेज डिलीवरी 155 किमी प्रति घंटे की है, जिसे उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ छह दिन पहले ही डाली थी। जबकि, उनकी सबसे तेज गेंद आईपीएल में थी, जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू ली थी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार