भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपने करियर का सातवां टेस्ट शतक लगाया। रोहित ने 231 गेंदों में 18 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 161 रनों की शानदार पारी खेली।   इस शतक के साथ कई कीर्तिमान रोहित के नाम जुड़ गए।

Advertisement

रोहित ने अब तक सात टेस्ट शतक लगाए हैं और सभी देश में ही लगे हैं। यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम था, जिन्होंने छह शतक देश में लगाने के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया था।

Advertisement

वैसे वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो बांग्लादेश के मोमिनुल हक के नाम अपने शुरुआती 10 शतक देश में ही लगाने का रिकॉर्ड है। इस क्रम में रोहित का नाम दूसरे स्थान पर है। इसके बाद एफएस जैक्सन, चंदू बोर्डे और मार्नस लाबुशैन के नाम हैं, जिन्होंने पांच-पांच शतक देश में लगाने के बाद ही विदेशी पिचों पर तीन अंकों को छुआ था।

रोहित ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने नौ पारियों, 15 महीने के बाद पहला शतक लगाया है। चेन्नई में यह उनका पहला शतक है।

रोहित दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने चार टीमों-श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सभी फारमेट्स में शतक लगाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार