Afghanistan vs Hong Kong Asia Cup 2025: हॉन्ग-कॉन्ग के तेज गेंदबाज अतीक इकबाल (Ateeq Iqbal) ने मंगलवार (9 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप 2025 के मुकाबले में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

हॉन्ग-कॉन्ग के लिए दूसरा ओवर डालने आए इकबाल ने सात रन दिए। इसके बाद वह चौथे ओवर में आक्रामण पर दोबारा लौटे। इस ओवर में इकबाल ने कोई रन नहीं दिया औऱ इब्राहिम जादरान का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया। 

Advertisement

इकबाल टी-20 एशिया कप के इतिहास के चौथे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने पावरप्ले (एक से छह ओवर के बीच) में विकेट मेडन ओवर डाला है। इससे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और शाहनवाज दहानी, भारत के भुवनेश्वर कुमार ने ही यह कारनामा किया था। 

एशिया कप (टी-20 इंटरनेशनल) में 1-6 ओवरों में विकेट मेडन

मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) बनाम यूएई, मीरपुर, 2016

भुवनेश्वर कुमार (भारत) बनाम यूएई, मीरपुर, 2016

Advertisement

शाहनवाज दहानी (पाकिस्तान) बनाम हॉन्ग-कॉन्ग, शारजाह, 2022

अतीक इकबाल (हॉन्ग-कॉन्ग) बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी, 2025

गौरतलब है कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 26 रन के कुल स्कोर तक रहमानुल्लाह गुरबाज (8) औऱ इब्राहिम जादरान (1) आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

दोनों टीमें इस प्रकार है

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

हॉन्ग-कॉन्ग: जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमन रथ, कल्हान चल्लू, निजाकत खान, ऐजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार