मैनचेस्टर, 8 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी इस वर्ल्ड कप-2019 में भारत को पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को न्यूजीलैंड से भिड़ना है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रहा है। 

Advertisement

रोहित ने अभी तक आठ मैचों में पांच शतकों की मदद से 647 रन बनाए हैं। कोहली को उम्मीद है कि मुंबई का यह बल्लेबाज अगले दो मैचों में भी शतक जमाएगा और भारत को वर्ल्ड कप दिलाएगा। 

Advertisement

मैच से पहले कोहली ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर मैंने इस वर्ल्ड कप में जिस तरह का रोल निभाया है वो अच्छा है। मैं हर वो रोल निभाने को तैयार हूं जो टीम मुझसे चाहती है। यह अच्छा है कि रोहित निरंतर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। इसका मतलब है कि पारी में देर से आने के कारण मुझे थोड़ा अलग रोल निभाना पड़ रहा है जो मध्य ओवरों को संभालना है और हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, धोनी को उनका खेल खेलने के लिए स्वतंत्र छोड़ना है।"

कप्तान ने कहा, "निजी रिकार्ड ऐसे हैं कि जिन पर कोई खिलाड़ी ध्यान नहीं देता। रोहित ने भी पिछले मैच के बाद यही बात कही थी। वह सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा है और इस प्रक्रिया में विशेष चीजें हो रही हैं।"

 

कोहली भी इस वर्ल्ड कप में लगातार पांच अर्धशतक जमा चुके हैं। कोहली और रोहित चाहेंगे कि उनका यह फॉर्म 14 जुलाई तक जारी रहे। 

उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि टीम स्पोर्ट में आपको चीजों के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत होती है। मैं इस बात से खुश हूं कि मैं ऐसा कर रहा हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि वह दो और शतक जमाएंगे ताकि हम दो और मैच जीत सकें। यह बेहतरीन उपलब्धि होगी। मैंने कभी नहीं देखा कि किसी ने एक टूर्नामेंट में पांच शतक जमाए हैं। वर्ल्ड कप में तो ज्यादा दबाव होता है और यहां वो बेहतरीन खेल रहे हैं। मेरे हिसाब से वे वर्ल्ड के शीर्ष वनडे खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

कोहली से जब उनके रोल के बारे में और गहराई से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं समझ चुका हूं कि वनडे में आपका रोल बदल सकता है, यह निर्भर करता है कि आप किस समय बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। मैं एक छोर पकड़ कर खुश हूं और दूसरे खिलाड़ियों को 150, 160 और 200 तक पहुंचते देखना चाहता हूं। अंत में मैं तेजी से रन बना सकता हूं।"

कोहली ने साथ ही माना कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा, खासकर जब तब मौसम खराब हो। 

कोहली ने कहा, "न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण हमेशा से संतुलित रहा है। उनके तेज गेंदबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मिशेल सैंटनर मध्य के ओवरों में अपनी योग्यता से काफी नियंत्रण लेकर आ रहे हैं। वो एक ऐसी टीम है जो हमेशा से निरंतर अच्छा करती आई है। इसलिए हम जानते हैं कि हमें उनके सामने बेहद अनुशासन में रहना होगा साथ ही सही क्रिकेट भी खेलनी होगी क्योंकि वह अच्छी लाइन और लैंग्थ पर गेंदबाजी कर रहे हैं।"

Advertisement

कोहली से जब भारत के गेंदबाजी आक्रमण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से, हमारा गेंदबाजी आक्रमण अगर इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ नहीं है तो उसके करीब तो है। मुझे लगता है कि हमने जिस तरह से दो कम स्कोर वाले मैचों में गेंदबाजी की है वो शानदार है। वहां खिलाड़ियों ने बताया है कि वह क्या कर सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार