साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का अपना शानदार फॉर्म अपने देश के लिए भी जारी रख सकेंगे। रबाडा को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए सबसे अधिक विकेट लेने के लिए पर्पल कैप मिला था।

Advertisement

अब रबाडा अपने देश के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह वहीं से शुरुआत करने में सफल होंगे, जहां उन्होंने आईपीएल में समाप्त किया था।

Advertisement

रबाडा ने आईपीएल में कुल 30 विकेट लिए थे। दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन वह मुम्बई इंडियंस के हाथों हार गई थी।

स्टार स्पोटर्स से बात करते हुए रबाडा ने कहा, "इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज रोमांचक होगी। मैं तो बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि आईपीएल वाला मेरा मोमेंटम यहां भी जारी रहे और मैं देश के लिए कुछ अच्छा कर पाऊं।"

साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में हार मिली है। वह दो मैच हार चुकी है। रवादा को अब तक दो मैचों में सिर्फ एक विकेट मिला है। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार