गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के पहले फाइनल में जमैका तलावास को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।  बेहतरीन प्रदर्शन कर रही नाइट राइडर्स की इस सीजन यह लगातार 11वीं जीत है। 
तलावास के 107 रनों के जवाब में नाइट राइडर्स की टीम ने 5 ओवर बाकी रहते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर जीत हासिल की। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी जमैका तलावास की शुरूआत बहुत खराब रही और 5 ओवर में सिर्फ 25 रन के स्कोर पर 4 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रमाह बोनर ने कप्तान रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की पांचवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े। लेकिन बोनर के आउट होने के बाद पारी की रफ्तार धीमी हो गई औऱ बहुत मुश्खिल से टीम 100 रन का स्कोर पार क पाई। 

Advertisement

बोनर ने 42 गेंदों में 41 रन और पॉवेल ने 35 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। जिसके चलते जमैका ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए।

नाइट राइडर्स के लिए अकील होसैन ने 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा खैरी पियरे ने 2, वहीं सुनील नारायण और फवाद अहमद ने 1-1 विेकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स ने 14 रन के कुल स्कोर पर सुनील नारायण के रूप में पहला विकेट गवाया। इसके बाद लेंडल सिमंस ने टाइन वेबस्टर के साथ मिलकर दूसरे विेकेट के लिए 97 रनों की विजयी साझेदारी की। सिमंस ने 44 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन, जबकि वेबस्टर ने 43 गेंदों में 6 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली।

जमैका के लिए एकमात्र विकेट मुजीब उर रहमान ने लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार