How can India qualify for Women’s T20 World Cup 2026 semifinal : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार (21 जून) को साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 6 विकेट की हार के बाद ग्रुप A पूरी तरह से खुला रखा है, जिसमें तीनों मुख्य दावेदार चार-चार पॉइंट पर बराबर हैं। तीन मैच के बाद भारत, साउथ अफ्रीका औऱ बांग्लादेश के 4-4 पॉइंट्स हैं, ऐसे में सेमीफाइनल के लिए जीत के अलावा नेट रनरेट का रोल भी बहुत अहम हो जाएगा। आइए जानते हैं तीनों टीमें कैसे कर सकती हैं सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई।
भारत
भारतीय टीम के 4 पॉइंट्स हैं औऱ नेट रनरेट +2.511 है। कौर एंड कंपनी को ग्रुप स्टेज में अभी दो मैच और खेलने हैं, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ़ शुरुआती शानदार जीत की वजह से भारत की स्थिति अभी भी मज़बूत बनी हुई है, क्योंकि इससे उनका नेट रन रेट काफी अच्छा हो गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ मिली हार के बावजूद, इसी अच्छे नेट रन रेट की वजह से भारतीय टीम बाकी दावेदारों से आगे बने हुए हैं।
अगर भारत अपने बाकी दोनों मैच जीत जाता है, तो बेहतर नेट रन रेट की मदद से वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी भी मैच में हार मिलती है, तो उनके लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो सकता है।
साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के भी 4 पॉइंट्स हैं, लेकिन रनेट रनेट बहुत खराब -0.546 है। साउथ अफ्रीका के ग्रुप स्टेज के बाकी दो मैच नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ है।
साउथ अफ़्रीका की शुरूआत टूर्नामेंट में खराब रही थी, ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार की वजह से नेट रनरेट में साउथ अफ्रीका को बड़ा नुकसान हुआ। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ करीबी जीत हासिल की और फिर भारत को हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बनाए रखीं।
हालांकि, उनका नेगेटिव नेट रन रेट अभी भी उन्हें मुश्किल स्थिति में रखे हुए है। रेस में आगे बढ़ने के लिए, साउथ अफ़्रीका को अपने बचे हुए मैचों में जीत के साथ-साथ बड़े अंतर से जीत हासिल करने की ज़रूरत पड़ेगी।
बांग्लादेश के चार पॉइंट्स हैं औऱ उसका नेट रनरेट औऱ खराब है -0.641। बांग्लादेश को अपने बाकी दो बचे मुकाबले भारत औऱ साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने हैं। बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार मिली, जिससे नेट रनरेट पर असर पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने उन्हें दौड़ में बनाए रखा है, लेकिन तीनों टीमों में उनकी स्थिति सबसे ज़्यादा मुश्किल है क्योंकि बाकी बचे मैचों में सामने दोनों मजबूत टीमें होगी।