IPL Mega Auction 2022: मेगा ऑक्शन के दौरान ऑक्शनर Hugh Edmeades बेहोश होकर स्टेज से गिर पड़े थे जिसके बाद लगभग डेढ़ दिन तक ऑक्शनर का काम चारु शर्मा ने किया लेकिन जब ऑक्शन के आखिरी कुछ पलों में Hugh Edmeades की वापसी हुई तो नज़ारा देखने लायक था।

Advertisement

Hugh Edmeades स्वस्थ होने के बाद ऑक्शन के आखिरी एक घंटे के लिए वापस आए और जैसे ही चारु शर्मा ने उनकी वापसी का ऐलान करते हुए उनका नाम लिया पूरा ऑक्शन हॉल खड़ा होकर तालियां बजाने लगा। Hugh Edmeades की ये एंट्री बिल्कुल किसी बॉलीवुड फिल्म के हीरो की तरह थी।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि जब Hugh Edmeades बेहोश होकर गिर पड़े थे तो सभी डर गए थे लेकिन जब उनके ठीक होने की खबर आई तो फैंस की सांस में सांस आई।

इस दौरान एक ऑक्शनर के रूप में चारु शर्मा ने जो काम किया उसकी चौतरफा तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि चारु शर्मा को आखिरी मिनट में कॉल करके बुलाया गया और उन्होंने इस मुश्किल काम को मना ना करते हुए बखूबी निभाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार