आईपीएल 2023 के 12वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने एक बार फिर निराश किया। वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए। आपको बता दे कि हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को 13.25 करोड़ की भारी भरकम रकम में अपने साथ जोड़ा था लेकिन वो पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। हैरी राजस्थान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में भी मात्र 13(21) रन बनाकर आउट हो गए थे। 

Advertisement

9 ओवर की आखिरी गेंद रवि बिश्नोई ने थोड़ी शार्ट गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर डाली। हैरी ने इसे आगे बढ़कर खेलने की कोशिश लेकिन गेंद टप्पा पड़ने के बाद थोड़ी टर्न हो गयी और हैरी लाइन मिस कर गए। वहीं विकेटकीपर निकोलस पूरन ने उन्हें स्टंप कर दिया। इस तरह से हैरी ब्रूक की पारी का अंत मात्र 3(4) रन के स्कोर पर ही हो गया। उनके इस तरह आउट होने के बाद ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है:

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। विकेट सूखा नजर आ रहा है. आदर्श रूप से हम अपनी पहली जीत हासिल करेंगे। लड़के उत्साहित दिख रहे हैं। दो बदलाव हुए हैं। उनमें से एक मैं हूं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने कहा, "कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमने आखिरी गेम में अच्छी बल्लेबाजी की। हम आज रात एडजस्ट करने और अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे। हम एक निर्धारित योजना के साथ आ सकते हैं क्योंकि हम यहां पहली बार खेल रहे हैं। वुड नहीं खेल रहे है। आवेश ब्रेक ले रहे है क्योंकि उन्होंने खुद को घायल कर लिया है। हम आक्रामक होकर विकेट हासिल करना चाहेंगे।"

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, कुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी: हेनरिक क्लासेन, फजलहक फारूकी, मयंक मारकंडे, मयंक डागर, मार्को जानसेन। 

लखनऊ सुपर जायंट्स के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी: आयुष बदोनी, स्वप्निल सिंह, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, आवेश खान। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार