हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल (Tanmay Agarwal) ने शुक्रवार को फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक जड़ दिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान तन्मय ने सिर्फ 147 गेंदों में तिहरा शतक बनाया। 

 
Advertisement

तन्मय ने साउथ अफ्रीका के मार्को मरैस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2017 में ईस्टर्न प्रोविंस के खिलाफ हुए मैच में बॉर्डर के लिए खेलते हुए 191 गेंदों में 300 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

इसके अलावा तन्मय ने बतौर भारतीय फर्स्ट क्लास में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। तन्मय ने 119 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर के पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री का 39 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। साथ ही यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। 

पहले दिन के खेल के अंत पर नाबाद पवेलियन लौटे तन्मय अभी तक अपनी पारी में 21 छक्के जड़ चुके हैं। एक रणजी पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा जड़े गए यह सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन (14 छक्के) के नाम था। 

दिन का खेल खत्म होने पर 160 गेंदों में 323 रन बनाकर नाबाद 323 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 33 चौके और 21 छक्के जड़ दिए हैं। अपनी पारी में वह सिर्फ चौकों-छक्कों से ही 258 रन बना डाले हैं।  

तन्मय ने कप्तान राहुल सिंह गहलौत के साथ मिलकर अपनी टीम को धमाकेदार शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 40.4 ओवर में 440 रन की साझेदारी की। जिसमें राहुल ने 105 गेंदों में 185 रन की पारी खेली। 

Advertisement

Also Read: Live Score

पहले दिन हैदराबाद ने 48 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 529 रन बना लिए हैं। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अरुणाचल प्रदेश की टीम 39.4 ओवर में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। हैदराबाद की टीम पहली पारी में 357 रनों की बढ़त बना चुकी है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार