आईपीएल 2023 का आगाज होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस आईपीएल से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को श्रेयस अय्यर के रूप में बड़ा झटका लग चुका है ऐसे में अब अगर केकेआर को आगामी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना है तो वो धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसल पर बहुत निर्भर होंगे क्योंकि अगर रसल का बल्ला चला तो इस सीज़न में केकेआर को रोकना लगभग नामुमकिन होगा।

Advertisement

सुनील नारायण के साथ मिलकर रसल ने केकेआर के लिए पिछले कई सालों से अच्छा काम किया है ऐसे में इस बार भी उन पर ही जिम्मेदारी होगी। आईपीएल से पहले रसल ने एक बयान दिया है और उनके इस बयान में विरोधी टीमों के लिए चेतावनी देखी जा सकती है। रसल ने कोलकाता में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वो एक लेजेंड हैं और वो चाहते हैं कि सब लोग उनके लिए चीयर करें।

Advertisement

रसल ने कहा, , "मैं आप सभी को खुश करने की कोशिश करूंगा। मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि गेंद बल्ले से कैसे निकल रही है। उम्मीद है कि मैं इस आईपीएल के दौरान भी इसे दोहरा सकूंगा। क्या आप मुझे बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखोगे? मैं एक महान खिलाड़ी हूं। मैं चाहता हूं कि आप सभी मेरे लिए तालियां बजाएं।"

रसल के बयान से जाहिर है कि वो आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने को काफी बेताब हैं। पिछले साल केकेआर के खराब सीजन के बावजूद रसल ने अच्छा खेल दिखाया था। उन्होंने 174.48 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए थे। इतना ही नहीं पिछले सीजन में रसल के बल्ले से 32 छक्के देखने को मिले थे।

इस ऑलराउंडर ने गेंद के साथ भी 17 विकेट झटके थे। जो कि एक आईपीएल सीज़न में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। ऐसे मे ंइस सीजन में भी केकेआर को उनसे एक अच्छे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी।केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार