भारतीय क्रिकेट टीम से चार साल से बाहर चल रहे ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय (Murali Vijay) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा टेस्ट टीम में ना चुने जाने को लेकर निराशा व्यक्त की है। मुरली ने बड़ा बयान देते हुए संन्यास के संकेत दिए हैं। 

Advertisement

स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेच डबल्यूवी रमन के साथ बातचीत में कहा, “ मेरा बीसीसीआई के साथ समय लगभग खत्म (मुस्कुराते हुए) हो चुका है। मैं अब विदेश में खेलने के अवसर तलाश रहा हूं। मैं थोड़ा प्रतिस्पर्द्धी क्रिकेट खेलना चाहता हूं।” 

Advertisement

मुरली ने आगे कहा, “ भारत में 30 के बाद, यह एक टैबू है (मुस्कुराते हुए)। मुझे लगता है लोग हमें गलियों में घूमते हुए 80 साल के बूढ़े की तरह समझते हैं। मीडिया भी हमें अलग तरीके से दर्शाती है। मुझे महसूस होता है की 30 की उम्र में आप अपने खेल के बेस्ट की तरफ जा रहे होते हैं। लेकिन दुर्भाग्य है या सौभाग्य से मौके कम और मुझे अब बाहर (विदेश) में मौके तलाशने होंगे। ईमानदारी से मैं मानता हूं कि एक व्यक्ति के तौर पर आप वही कर सकते हैं जो आपके हाथों में है।” 

38 साल के मुरली ने दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना आखिरी टेस्ट मैट खैच खेला था। भारत के लिए उन्होंने 61 टेस्ट खेले हैं औऱ 38.29 की औसत से 3982 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 12 शतक औऱ 15 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि मुरली ने 2014 के इंग्लैंड दौरे पर हुई टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

भारत के लिए उन्होंने 17 वनडे भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 339 रन बनाए हैं। 

Also Read: LIVE Score

Advertisement

फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो विजय ने 135 मैच खेले हैं और 9205 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 25 शतक और 38 अर्धशतक जड़े हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार