दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट से अभी उनका संन्यास लेना बाकी है। फाफ इस समय अफ्रीकी टीम के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं लेकिन दुनियाभर की टी-20 लीग्स में वो जमकर रन बना रहे हैं और यही कारण है कि अफ्रीकी टीम के नए नियुक्त सीमित ओवरों के कोच रॉब वाल्टर ने उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

Advertisement

वाल्टर ने फाफ डु प्लेसिस की राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए दरवाजा खोल दिया है। वाल्टर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम इस समय संघर्ष कर रही है और अगर अफ्रीकी टीम को बाकी टीमों के खिलाफ चुनौती पेश करनी है तो उन्हें डु प्लेसिस जैसे गुणवत्ता वाले खिलाड़ियों की जरूरत है ऐसे में वो डु प्लेसिस के साथ व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी को लेकर चर्चा कर सकते हैं। पूर्व प्रोटियाज कप्तान ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद (फरवरी 2021) से अफ्रीकी जर्सी नहीं पहनी है।

Advertisement

रैपर्ट अखबार से बात करते हुए वाल्टर ने कहा, "फाफ अभी तक रिटायर नहीं हुए हैं। वो अभी भी बहुत अच्छा टी 20 क्रिकेट खेल रहे हैं। वो टी 20 लीग के आसपास अपना भविष्य बना रहे हैं। मैंने अभी तक उनसे बात नहीं की है, लेकिन क्या वो दक्षिण अफ्रीका के लिए फिर से खेलने की संभावना के बारे में बात करना चाहेंगे, मैं उसके लिए हमेशा तैयार हूं।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "वो एक गुणवत्ता वाला खिलाड़ी है और आपके पास जितने अधिक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं जो दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना चाहते हैं, उतना ही बेहतर है। यदि वो उन खिलाड़ियों में से एक है, तो ये बहुत अच्छा है। क्या इसका मतलब ये है कि वो फिर से दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलेंगे? मुझे नहीं पता।"

अफ्रीकी टीम के कोच ने ये बयान देकर फैंस को एक बार फिर से उम्मीदें दे दी हैं और अगर कोच की बातों में सच्चाई है तो डु प्लेसिस अफ्रीकी टीम के लिए आगामी वनडे वर्ल्ड कप भी खेलते हुए दिख सकते हैं। आपको बता दें कि डु प्लेसिस को घर में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में नहीं चुना गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार