सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2025 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके। इस शानदार गेंदबाजी के चलते हुए उन्होंने IPL में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए और इस धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Advertisement

ये अवॉर्ड जीतने के बाद सिराज से जब बातचीत की गई तो उन्होंने अपनी गेंदबाजी के बारे में बात करने के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी में ना चुने जाने पर भी अपना रिएक्शन दिया। सिराज ने कहा कि वो इस बात को पचा ही नहीं पाए थे कि उन्हें मल्टीनेशन टूर्नामेंट के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया।

Advertisement

सिराज ने मैच के बाद कहा, "जब आप अपने होम ग्राउंड पर आते हैं, तो यs एक खास एहसास होता है। मेरा परिवार भी वहां मौजूद था और इससे मेरा हौसला बढ़ा। मैंने आरसीबी के लिए सात साल तक खेला है। मैंने अपनी गेंदबाजी और अपनी मानसिकता पर कड़ी मेहनत की है। ये मेरे लिए वाकई अच्छा काम कर रहा है। एक समय, मैं इसे पचा नहीं पा रहा था (चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुने जाने के कारण), लेकिन मैंने अपना उत्साह बनाए रखा और अपनी फिटनेस और खेल पर काम किया।"

आगे बोलते हुए सिराज ने कहा, "मैं जो भी गलतियां कर रहा था, मैंने उन पर काम किया और मैं अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं। एक पेशेवर के तौर पर, जब आप लगातार भारतीय टीम के साथ होते हैं, तो आपके मन में संदेह पैदा होता है (उसे बाहर किए जाने पर) लेकिन मैंने खुद को खुश किया और आईपीएल का इंतजार कर रहा था। जब आप जो करने की कोशिश कर रहे होते हैं, उसे अंजाम देते हैं, तो आप शीर्ष पर बने रहते हैं। जब आप गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ घुमाते हैं और ये सहज रूप से काम करता है, तो ये आपको एक अलग एहसास देता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार