बांग्लादेश और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितम्बर से होने जा रही है। बांग्लादेश की बात करें तो वो पाकिस्तान को उसी के घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करके आ रही है। ऐसे में वो भारत को उसी के घर में कड़ी टक्कर दे सकती है या नहीं? इस पर पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि मैं नहीं मानता कि बांग्लादेश भारत को ज्यादा परेशान करेगा। 

Advertisement

कार्तिक ने कहा कि, "मैं पर्सनली नहीं सोचता कि बांग्लादेश भारत को कड़ी चुनौती देगा। भारत को भारत में हराना एक बड़ा काम है, और हालाँकि बांग्लादेश ने पाकिस्तान में अच्छा खेला है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे भारत को ज्यादा परेशान करेंगे।"

भारत पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-2 से हारने के बाद पहली बार एक्शन में दिखाई देगा। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज को जीतना चाहेगी ताकि पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर सके। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रही है। 

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में 19 सितम्बर से 23 सितम्बर तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 27 सितम्बर से लेकर 1 अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अभी पहले टेस्ट मैच के लिए ही टीम का ऐलान कर दिया है। 

पहले टेस्ट मैच के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल। 

भारत के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, जकर अली, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार