एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार (23 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 15 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। यह दसवीं बार है जब चेन्नई की टीम आईपीएल फाइनल में पहुंची है।

Advertisement

मैच के बाद धोनी ने अपने आईपीएल करियर को लेकर बड़ा संकेत दिया है और कहा उनके पास अभी निर्णय लेने के लिए 8-9 महीने का समय है।

Advertisement

अगले साल चेपॉक यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम लौटने के सवाल पर धोनी ने कहा, “ मुझे नहीं पता, मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। अभी से सिरदर्द क्यों पालें। मैं हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहूंगा, चाहे मैदान पर खेलते हुए या बाउंड्री के बाहर बैठकर।”

गौरतलब है की इस सीजन की शुरूआत से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है, लेकिन धोनी हमेशा से अपने चौंकाने वाले फैंसलो के लिए जाने जाते हैं।

मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदलौत 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। जिसके गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 157 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह पहली बार है जब चेन्नई ने गुजरात को हराया है। गायकवाड़ को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार