अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान बस कुछ ही दिनों में होने वाला है ऐसे में हर भारतीय फैन की निगाहें करुण नायर पर हैं। नायर ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी में 752 की चमत्कारिक औसत से रन बनाए हैं और उनके बल्ले से पांच शतक भी निकले हैं ऐसे में करोड़ों भारतीय फैंस को उम्मीद है कि इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में चुना जाएगा।

Advertisement

हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज करुण नायर पाकिस्तान और यूएई में होने वाली आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाएंगे। आठ मैचों में, नायर केवल एक बार आउट हुए हैं और जिन सात पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी की है, उनमें से उन्होंने छह बार 50 का आंकड़ा पार किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरुआती मैच में नाबाद 44 रन उनका अब तक का सबसे कम स्कोर रहा है। ऐसे में उनका नाम हर किसी की ज़ुबान पर है।

Advertisement

नायर के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, "करुण नायर, आप जिस फॉर्म में हैं, उसे देखना अविश्वसनीय है। यहां तक ​​कि मयंक अग्रवाल भी काफी अच्छी फॉर्म में हैं। लेकिन खूबसूरती ये है कि ये ऐसे समय में आ रहा है जब भारतीय वनडे सेटअप लगभग तैयार है। इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हो सकते। हां, करुण नायर को टीम में लाना बहुत लुभावना है और मुझे लगता है कि उन्होंने बातचीत का हिस्सा बनने का अधिकार अर्जित किया है।"

आगे बोलते हुए डीके ने कहा, "लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह बना पाएगा। लेकिन अगर वो इसी तरह आगे बढ़ता रहा, तो क्यों नहीं? ऐसा फॉर्म में चल रहा बल्लेबाज जो तेज और स्पिन दोनों तरह से खेलता है, वो एक बेहतरीन खिलाड़ी है और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।"

नायर विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ की कप्तानी भी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम फाइनल में भी पहुंच चुकी है। ऐसे में अगर वो अपनी टीम को फाइनल जितवाने और फाइनल में बल्ले से एक और धमाका करने में सफल रहते हैं तो सेलेक्टर्स के लिए उन्हें भारतीय टीम में लेना एक मज़बूरी बन जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार