6 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने पहले मैच में शतकीय पारी खेल भारत को बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी कोशिश मुश्किल विकेट पर बेसिक्स पर बने रहने और साझेदारियां करने की थी।

Advertisement

रोहित ने गेंदबाजों की मददगार पिच पर 144 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 122 रनों की पारी खेली। यह रोहित का वर्ल्ड कप में दूसरा शतक है। इस पारी के लिए रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

मैच के बाद रोहित ने कहा, "इस पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ था। मैं अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल सका। मुझे अपने शॉट्स खेलने में समय लगा। मुझे अपने कुछ शॉट्स भी रोकने पड़े। शुरुआत में मेरी कोशिश बॉल छोड़ने की थी। मैं अपने बेसिक्स पर बने रहना चाहता था और साझेदारियां करना चाहता था।"

टीम के उप-कप्तान रोहित ने कहा कि टीम के हर बल्लेबाज का अपना काम है। किसी दिन कोई चलता है तो किसी कोई और।

रोहित ने कहा, "सभी बल्लेबाजों की अपनी जिम्मेदारी है। हम किसी एक के भरोसे नहीं रहते। यही इस टीम की पहचान है। हमने ऐसा ही किया। यह बड़ा टूर्नामेंट है और कभी कोई आगे आएगा तो कभी कोई।"

रोहित ने इंग्लैंड के मौसम पर कहा, "हम इंग्लैंड में गर्मियों की शुरुआत में खेल रहे हैं। आज के पूरे दिन मौसम अच्छा था, ज्यादा पसीना नहीं आया। मुझे खेलने में मजा आया, हालांकि यह रोहित शर्मा की पहचान वाली पारी नहीं थी, लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए इस तरह की बल्लेबाजी करनी पड़ी।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार