इंदौर, 7 अक्टूबर | भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने टेस्ट मैचों की कप्तानी करते हुए अब तक सबसे महत्वपूर्ण चीज सत्रों पर नियंत्रण करना सीखा है। न्यूजीलैंड के साथ यहां शनिवार को खेले जाने वाले श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच से पहले कोहली ने कहा, "मैंने एक सबसे महत्वपूर्ण चीज जो सीखी है, वह है मैच में उम्मीद के मुताबिक न चलने वाले सत्रों पर नियंत्रण रखना।"
विराट कोहली ने लिया गंभीर फैसला, तीसरा टेस्ट खेलेंगे गौतम
कोहली ने कहा, "अगर आपकी टीम विकेट नहीं ले पा रही है, तो इस दौरान प्रतिद्वंद्वी टीम के रनों को कैसे रोकना है और उन पर किस तरह दबाव बनाए रखना है, यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसका अनुभव मुझे एक कप्तान के तौर पर मिला है।"
न्यूजीलैंड के साथ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत 2-0 से आगे है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। यह इंदौर में खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच होगा।
BREAKING: धोनी ने ली नई जिम्मेदारी, रणजी ट्रॉफी में इस टीम के साथ होगें..
इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को कानपुर में हुए पहले और कोलकाता में हुए दूसरे टेस्ट मैच में मात दी थी।
कोहली ने कहा, "टेस्ट मैच में यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। रनों पर नियंत्रण रखने के दौरान नकारात्मक नहीं होना जरूरी है। यह एक पतली रेखा है। अगर चीजें आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं जा रही हैं, तो एक ही दिशा की ओर न जाना बेहद महत्वपूर्ण है।"
Advertisement
SHOCKING: इस वजह से वनडे टीम में नहीं लिया गया युवराज को तो वहीं रैना की वापसी का राज खुला