नई दिल्ली, 6 अगस्त | वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने अपने कोविड-19 टेस्ट के पॉजिटिव आने की खबरों को खारिज किया है और कहा है कि यह गलत खबर है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया जा रहा था कि लारा कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लारा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनका टेस्ट निगेटिव रहा है।

Advertisement

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस महामारी में नकारात्मकता न फैलाएं।

Advertisement

लारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, "मैंने उन अफवाहों को सुना है जिनमें मुझे कोविड-19 पॉजिटिव बताया जा रहा है और यह जरूरी है कि मैं सच्चाई बताऊं। यह जानकारी न सिर्फ गलत है बल्कि कोविड-19 के इस मुश्किल दौर में इस तरह की गलत खबरें फैलाना हानिकारक है।"

उन्होंने कहा, "आपने मुझे निजी तौर पर प्रभावित नहीं किया, लेकिन चिंता का विषय यह है कि गलत जानकारी फैलाना लापरवाही है और इसने मेरे लोगों में गैरजरूरी चिंता पैदा कर दी। यह वायरस ऐसी चीज नहीं है जिसे हम नकारात्मकता फैलाने के लिए उपयोग में लें। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सभी सुरक्षित रहे क्योंकि जैसा देखा जा सकता है कि कोविड-19 निकट भविष्य में कहीं नहीं जा रहा है।"

इस महामारी के कारण अभी तक कुल सात लाख लोग पूरी दुनिया में अपनी जान गंवा चुके हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार