आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर को होने वाली है। इस दौरान जिस मुकाबले पर सबकी नजर होगी वो भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच है जो 24 अक्टूबर को होने वाला है।

Advertisement

इस बड़े मैच को लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और इसी बीच इसमें एक और नाम जुड़ गया है और वो है पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस का। वकार ने इस बड़े मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है और भविष्यवाणी करते हुए उस टीम का नाम लिया है जो इस मुकाबले को जीत सकती है।

वकार ने कहा है कि इस बड़े मुकाबले के लिए बाबर आजम की टीम का पलड़ा भारी है और वो भारतीय टीम को हरा देगी।

बता दें कि पाकिस्तान ने आजतक कभी भारत को टी-20 और 50 ओवर वर्ल्ड कप में हराया नहीं है।

वकार यूनिस ने आगे बात करते हुए कहा,"मुझे पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान की टीम भारत को पहले मुकाबले में हरा सकती है अगर वो पूरी काबिलियत के साथ खेलें। यह आसान नहीं होगा लेकिन हमारे पास वो मजबूती है जिससे हम बेहतर कर सकते हैं।"

वकार ने आगे बात करते हुए कहा कि ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहतरीन होगा और दोनों ही टीमों पर दबाव होगा। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की टीम अपनी पूरी ताकत के साथ खेलती है तो वह इस मुकाबले को जीत सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार