12 जुलाई। - युवा खिलाड़ी ऋषफ पंत के पास बुधवार को हीरो बनने का मौका था। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने जब भारत के चार विकेट 24 रनों पर गिरा दिए थे तब हार्दिक पांड्या के साथ पंत ने 47 रन जोड़े लेकिन गलत शॉट खेल आउट हो गए। 

Advertisement

दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन पंत के लिए मिशेल सैंटरन ने जो जाल बिछाया था उसमें पंत फंस गए और गलत शॉट खेल पवेलियन लौट गए। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कप्तान विराट कोहली ने हालांकि पंत का बचाव करते हुए कहा है कि वह समय के साथ सीख जाएंगे। 

Advertisement

कोहली ने कहा, "वह स्वाभाविक खिलाड़ी हैं और उन्होंने खराब स्थिति से बाहर आने के लिए अच्छा काम किया है और पांड्या के साथ साझेदारी की। मुझे लगता है कि तीन/चार विकेट गंवाने के बाद उन्होंने जिस तरह से खेला वो अच्छा था, वह अभी युवा हैं। मैं भी जब युवा था तब मैंने भी काफी गलतियां कीं, लेकिन सीखा, वह भी सीखेंगे। वह जब पलट कर देखेंगे तो कहेंगें कि हां वह उस स्थिति में कुछ अलग कर सकते थे।"

कोहली से जब पूछा गया कि वह ड्रेसिंग रूम में शास्त्री के साथ क्या चर्चा कर रहे थे? तो इस पर भारतीय कप्तान ने कहा, "मैंने पूछ था कि इस स्थिति से आगे जाने की क्या रणनीति है और मैदान के अंदर क्या संदेश भेजना है ताकि हम देख सकें कि मैच कहां जा रहा है।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार