3 जुलाई,(CRICKETNMORE)। ऋषभ पंत के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंडिया ए ने ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड लायंस की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम ने 48.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाकर आसानी से सीरीज अपने नाम कर ली। इस सीरीज में तीसरी टीम वेस्टइंडीज ए थी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लायंस की टीम ने सैम हैन के शतक और लियाम लिविंगस्टोन के अर्धशतक की बदौल निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। हैन ने 122 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 108 रन,  वहीं लिविंगस्टोन ने 82 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 83 रन की पारी खेली।

 
Advertisement

भारत के लिए खलील अहमद और दीपक चहर ने 3-3, शार्दुल ठाकुर ने 2 और कृणाल पांड्या ने 1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में इंडिया एक को ठीक-ठाक शुरुआत मिली, लेकिन टीम को नियमित अंतराल में झटके लगते रहे। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। ऋषभ ने 62 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 64 रन की पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर (44 रन), मयंक अग्रवाल (40 रन), हनुमा विहारी (37 रन) औऱ कृणाल पांड्या ( नाबाद 34) ने अहम पारियों से जीत में अपना योगदान दिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार