वेस्टइंडीज के ऑलराउडंर जेसन होल्डर को आईपीएल 2020 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ऑस्ट्रेलिया के चोटिल ऑलराउडंर मिशेल मार्श की जगह शामिल किया गया था। हालांकि अभी तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। 

Advertisement

लेकिन इन सब के बावजूद होल्डर ने एक हालिया बयान में कहा है कि भले ही उनको अभी तक किसी मैच के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है लेकिन वो फिर भी खुद को फिट रखने और मैच के लिए हमेशा तैयार रखने की कोशिश में लगे रहते है। उन्होंने कहा कि इस कारण उनके दिमाग को भी हमेशा उर्जा मिलते रहती है।

उन्होंने केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान कहा ," भले ही मैं बहार बेंच पर बैठा होता हूँ लेकिन मैं हमेशा मैदान पर चल रहे खेल के बारे में सोचता रहता हूँ। मैं खुद को हमेशा एक्टिव रखने की कोशिश करता हूँ। अगर मुझे खेलने का मौका मिलता है तो मैं भी अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूँ। 

Advertisement

बता दें की कप्तान डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टो और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों के होने से होल्डर का प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल है। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार