टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक बार फिर से अपने मजाकिया अंदाज में दिख रहे हैं। एक इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान का सबसे मुश्किल गेंदबाज कौन है जिसका सामना करना उनके लिए सबसे मुश्किल है? इस सवाल का रोहित ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

Advertisement

रोहित ने अपने जवाब में कहा कि सभी अच्छे हैं, वो किसी एक का नाम नहीं लेंगे क्योंकि दूसरों को बुरा लगेगा और इससे बड़ा विवाद हो जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक कार्यक्रम में, रोहित ने कहा, “पाकिस्तान टीम में सब अच्छे हैं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा. बड़ा बड़ा विवाद होता है। एक का नाम लेते हैं तो दूसरे को अच्छा नहीं लगता। दूसरे का लेते हैं तो तीसरे को अच्छा नहीं लगता। सारे ही अच्छे हैं।"

Advertisement

रोहित ने हाल ही में वेस्टइंडीज में टेस्ट के दौरान भारत का नेतृत्व किया। मेहमान टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती, उसके बाद कप्तान को तीन मैचों की सीरीज के दो वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया, जिसे मेन इन ब्लू ने 2-1 से जीता। इसके बाद रोहित शर्मा मौजूदा टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। अब रोहित शर्मा एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे और उसके बाद भारत को अपनी धरती पर वर्ल्ड कप भी खेलना है।

आपको बता दें कि रोहित 2011 वर्ल्ड कप के लिए मेन इन ब्लू का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में अपनी घरेलू सरज़मीं पर वो वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए बेताब हैं।  हालांकि, अपने निराशाजनक समय को याद करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने शुरू में वर्ल्ड कप न देखने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उन्होंने काफी करीब से वर्ल्ड कप को देखा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार