ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने स्वीकार किया कि उन्हें इंग्लैंड के व्यस्त कार्यक्रम, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप और एशेज टूर शामिल है, उसमें शामिल होने के लिए आईपीएल के दूसरे चरण से हटना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को कहा था कि वोक्स निजी कारणों की वजह से इस टूर्नामेंट से हटे हैं। फ्रेंचाइजी ने फिर बताया कि उन्होंने वोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस को साइन किया है।

Advertisement

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आयोजन रविवार से यूएई में होना है। इसका फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा और इसके आठ दिन बाद ही इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड में विंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करनी है।

Advertisement

वोक्स इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं और उम्मीद है कि वह एशेज टीम में जगह बनाएंगे। उनके अलावा डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो भी इस टूर्नामेंट से हटे थे।

द गार्जियन के हवाले से वोक्स ने कहा, "टी20 वर्ल्ड की टीम में मैं शामिल हुआ। आईपीएल हमारे समर के अंत में पुननिर्धारित किया गया। वर्ल्ड कप और एशेज को देखते हुए समय कम है। मुझे आईपीएल का हिस्सा होना अच्छा लगता लेकिन कुछ खोना भी पड़ता है।"

उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप और एशेज टूर काफी बड़ा है। कोरोना के कारण जो स्थिति बन रही है वो अजीब है लेकिन क्रिकेट के नजरिए से यह काफी उत्साहित करने वाला है।" 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार