ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने सोमवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के इस साल के प्रदर्शन को देखते हुए आने वाली एशेज सीरीज को लेकर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। रूट 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने चौथे नंबर पर आते हुए 23 पारियों में 66.13 की औसत से 1455 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर चौथे नंबर पर रूट का औसत 53.37 है, जबकि तीसरे नंबर पर 38.66 है। ऑस्ट्रेलिया में छह अर्धशतकों के साथ रूट का औसत 38 है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 50.12 औसत से 23 शतकों और 50 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement

चैपल ने वाइल्ड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, "मैं रूट से सवाल पूछना चाहता हूं कि आप तीन नंबर पर बल्लेबाजी क्यों नहीं करते? मैंने हमेशा माना है कि आप एक बेहतर खिलाड़ी हैं और आप वास्तव में तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।"

Advertisement

चैपल ने आगे कहा, "रूट के पास तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने का सही समय है क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि डेविड मालन एक अच्छे खिलाड़ी हैं। जो एशेज सीरीज में नंबर तीन स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं, रूट नंबर चार पर आएंगे। लेकिन, अगर मैं रूट होता तो मैं तीन नंबर पर बल्लेबाजी करता।"

78 साल के पूर्व कप्तान ने आगे रूट की कप्तानी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के प्रदर्शन पर बहुत अधिक निर्भर होंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार