अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कथित तौर पर टी20 विश्व कप का विस्तार कर इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या 20 करने पर विचार कर रहा है। अभी 16 टीमें इस वैश्विक आयोजन में हिस्सा लेती हैं।

Advertisement

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार 2021 का टूर्नामेंट, जो वर्तमान में भारत में होने वाला है, टीमों की संख्या के लिहाज से अपरिवर्तित रहेगा। आईसीसी 2024 संस्करण से टीमों की संख्या 20 कर सकता है।

Advertisement

इसके अतिरिक्त, आईसीसी द्वारा 50 ओवर के विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या के विस्तार की संभावना पर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 2019 में विश्व कप को 14 से घटाकर 10 टीमों में कर दिया गया था।

हालांकि, अब 14 टीमों को वापस पाने की बात चल रही है। टी20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाला है, लेकिन भारत में कोविड -19 की घातक दूसरी लहर के कारण टूर्नामेंट की मेजबानी करने को लेकर अनिश्चितता का माहौल है।

महामारी ने पिछले सप्ताह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था। संयुक्त अरब अमीरात को विश्व कप के लिए स्टैंडबाय वेन्यू के रूप में रखा गया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार