ICC Cricket World Cup 2011: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीते 10 साल हो चुके हैं। टीम इंडिया ने आज की है दिन 2 अप्रैल को फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। टीम इंडिया को मिली इस जीत में सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का अहम योगदान था। गंभीर ने फाइनल मुकाबले में 97 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

वर्ल्ड कप जीत को 10 साल पूरे होने पर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को पूर्व कप्तान एम एस धोनी को लेकर एक बार फिर रूखे तेवर दिखाए हैं। टीओआई के साथ बातचीत के दौरान फाइनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गौतम गंभीर धोनी के वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स को अधिक महत्व दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। 
 
गौतम गंभीर ने कहा, 'क्या आपको लगता है कि केवल एक व्यक्ति ने हमें विश्व कप जिताया है? यदि कोई एक व्यक्ति विश्व कप जीता सकता था, तो भारत अब तक सभी विश्व कप जीत चुका होता। भारत में दुर्भाग्य से, केवल कुछ ही व्यक्तियों की पूजा की जाती है। मुझे उस पर कभी विश्वास नहीं हुआ। टीम के खेल में, व्यक्तियों का कोई स्थान नहीं है। यह सब योगदान के बारे में है।'

Advertisement

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'क्या आप ज़हीर खान के योगदान को भूल सकते हैं? फाइनल में उनका पहला स्पैल जहां उन्होंने लगातार तीन मेडन फेंके थे। क्या आप भूल सकते हैं कि युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या किया था? या फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का शतक?'

गंभीर ने कहा, 'हम केवल एक सिक्स को ही क्यों याद करते रहते हैं? अगर एक छक्का आपको विश्व कप जीता सकता तो मुझे लगता है कि युवराज सिंह ने भारत के लिए छह विश्व कप जीते हैं क्योंकि उन्होंने एक ओवर में छह छक्के मारे थे। युवराज की बात कोई नहीं करता। लेकिन हम उस एक छक्के की बात करते रहते हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार