ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: साउथ अफ्रीका ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को लखनऊ में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप इतिहास की यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 1983 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ 118 रन से हारी थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 40.5 ओवर में 177 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर करते  हुए न्यूजीलैंड को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका की यह लगातार दूसरी जीत है औऱ उसका नेट रनरेट +2.360 है। न्यूजीलैंड टेबल में दूसरे और मेजबान भारत तीसरे नंबर पर है। इन तीनों टीम के अलावा पाकिस्तान चौथी टीम है, जिसने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं। 

Advertisement

वहीं पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की हालत बहुत खराब है। लगातार दूसरी हार के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम टेबल में नौंवे नंबर पर पहुंच गई है। नीदरलैंड की टीम भी पांच बार की चैंपियन टीम से आगे है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की नेट रनरेट -1.846 है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में यह लगातार चौथी हार है। इस टूर्नामेंट के 48 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चार मैच हारे हैं। वहीं 1992 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया के एक वर्ल्ड कप में अपने पहले दो मैच हारे हैं। 

Also Read: Live Score

शुक्रवार को वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड औऱ बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार