ICC Men’s T20 World Cup 2026 Full List Of Qualified Teams:कनाडा क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत औऱ श्रीलंका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया। निकोलस किरटन की कप्तानी वाली टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 13वीं टीम बनी है। टूर्नामेंट का मेजबान भारत और यह अगले साल फरवरी औऱ मार्च में खेला जाएगा। 

Advertisement

अमेरिका क्षेत्रीय फाइनल के मेजबान कनाडा ने शनिवार को टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करी। जब उसने बहामास को हराया और बरमूडा को केमैन आइलैंड से हारते हुए देखा, जिससे उन्हें अजेय बढ़त मिल गई। बता दें कि कनाडा की टीम 2024 में अमेरिका औऱ वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए टी-20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थी और क्वालीफायर में सबसे पसंदीदा टीम में से एक के रूप में आई थी। 

Advertisement

कनाडा ने पहले बरमूडा को 110 रन के विशाल अंतर से हराकर जीत के साथ शुरूआत की। फिर केमैन आइलैंड को 59 रन औऱ बहामास को 10 विकेट से मात दी। 

कौन से टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कर चुकी है क्वालीफाई (Men’s T20 World Cup 2026)

भारत, श्रीलंका औऱ कनाडा के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्ट इंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 

टी-20 वर्ल्ड कप में अभी कितनी टीमे कर सकती हैं क्वालीफाई

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें खेलेंगी, जिसमें 13 क्वालीफाई कर चुकी हैं और 7 टीमें की जगह खाली है। यह सात टीम हो सकती हैं, यूरोप क्वालीफायर से दो (5-11 जुलाई 2025 तक खेला जाएगा), अफ्रीका क्वालीफायर से दो (19 सितंबर - 4 अक्टूबर 2025 तक खेला जाएगा) और एशिया-ईएपी क्वालीफायर से तीन (1-17 अक्टूबर 2025 तक खेला जाएगा)। बाकी सात टीमें इन क्लालीफायर टूर्नामेंट को जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार