नई दिल्ली, 22 मार्च (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में खिलाड़ियों को अपने नाम और जर्सी नंबर के साथ खेलने की अनुमति दे दी है। 

Advertisement

इसकी शुरुआत इस साल एक अगस्त से शुरू होने वाली आईसीसी की नई विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के साथ होगी। 

Advertisement

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज सीरीज पहली सीरीज होगी जिसमें खिलाड़ी नाम और नंबर वाली जर्सी के साथ खेलते नजर आएंगे। 

आईसीसी की महाप्रबंधक क्लेयर फर्लाग ने आईएएनएस से कहा, "यह एक अगस्त से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के साथ लागू होगा।" 

चैम्पियनशिप 15 जुलाई से शुरू होगी और यह 30 अप्रैल 2021 तक चलेगी। इसका फाइनल जून 2021 में खेला जाएगा। 

गौरतलब है कि ब्रिटेन के समाचार पत्र गार्जियन ने हाल ही में कहा था कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड तथा क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस सम्बंध में एक प्रस्ताव पेश किया था जिस पर आईसीसी बोर्ड की मुहर लगनी बाकी थी। 

Advertisement

आईसीसी ने अब प्रशंसकों को टेस्ट क्रिकेट की ओर अधिक से अधिक संख्या में आकर्षित करने के लिए क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में खिलाड़ियों को नाम और जर्सी नंबर के साथ खेलने की अनुमति दे दी है। 

आईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने हाल ही में कहा था कि टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है। 

उन्होंने कहा था, "हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या टेस्ट चैम्पियनशिप रोमांच पैदा कर सकती है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट वास्तव में खत्म हो रहा है।" 

Advertisement

आईसीसी के सीईओ डेविड रिडर्सन ने इस पर कहा था, "उनके (मनोहर) कहने का मतलब था कि टेस्ट क्रिकेट अधिक प्रतिस्पर्धात्मक चाह रहा है। हां, कुछ प्रतिष्ठित प्रतियोगिताएं हैं जो समय-समय पर होती हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार