ICC ODI And T20I Rankings after West Indies vs Pakistan Series: वेस्टइंडीज औऱ पाकिस्तान के बीच हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के समापन के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (13 अगस्त) को रैंकिंग जारी की। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। 

Advertisement

बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ा है, जो खिसकर तीसरे नंबर चले गए हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बाबर ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। 

Advertisement

भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पहले नंबर पर बने हुए हैं, वहीं विराट कोहली चौथे नंबर पर काबिज हैं। बता दें कि कोहली और रोहित ने 157 दिन से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। 

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती सीरीज़ के पहले दो मैचों में एक-एक विकेट लेने के बाद रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, उनके साथी जेडन सील्स 24 स्थान की बढ़त के साथ 33वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा 10 विकेट हासिल किए। 

इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग में ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं फिल सॉल्ट एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए, जबकि हेड चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे टिम डेविड टॉप 10 बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गेदबाजों की टी-20 रैकिंग में एक-एक स्थान के फायदे के साथ अर्शदीप सिंह, महीश तीक्षणा और मुस्तफिजुर रहमान क्रमश: नौंवें, दसरें औऱ ग्यारवें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत के लिए इस फॉर्मेट में रैंकिंग में रवि बिश्नोई (7वें नंबर) टॉप पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार