Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

नजीबुल्लाह जदरान (73) की शानदार बल्लेबाजी के कारण आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को यहां शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मैच में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 125 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को आखिरी तक बांधकर रखा। टीम की ओर से कप्तान मोहम्मद नबी और जदरान ने 48 गेंदों में 59 रन की बेहतरीन साझेदारी की। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, टिम साउदी ने दो सफलताएं अपने नाम की, जबकि जेम्स नीशम, एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान को शुरु आत में कीवी के गेंदबाजों ने तीन झटके दिए, जिससे टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट के नुकसान पर 23 रन बनाए। इस दौरान, हजरतुल्लाह जजई (2), मोहम्मद शहजाद (4) और रहमानुल्लाह गुरबाजी (6) रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए।

चौथे और पांचवे नंबर पर आए गुलबदीन नायब और नजीबुल्लाह जदरान ने संभलकर खेला और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच, जदरान एक चौके की मदद से 18 गेंदों में 15 रन बनाकर सोढ़ी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद, टीम ने 10 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 56 रन जोड़े।

छठे नंबर पर कप्तान मोहम्मद नबी और जदरान ने मिलकर पारी को संभाला। इस दौरान जदरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, जिससे टीम का स्कोर 15 ओवरों में चार विकेट पर 91 रन बने। इस बीच, दोनों ने मिलकर 48 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी की। फिर जदरान ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद, कप्तान नबी (14) और करीम जनत (2) भी जल्द ही चलते बने। आखिर के ओवरों में राशिद खान (3) और मुजीब उर रहमान (0) की रनों की बदौलत अफगानिस्तान का स्कोर 125 रन पर पहुंच सका।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार