आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जब 8 सितंबर को भारतीय टीम की घोषणा हुई तब सबसे ज्यादा हैरानी कर देने वाली बात यह रही कि टीम में भारत के शानदार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली। चहल की जगह सेलेक्टर्स ने मुख्य स्पिनर के  तौर पर राहुल चाहर को टीम में जगह दी।

Advertisement

चहल को टीम में शामिल न करने का कारण बताते हुए चेतन शर्मा ने बताया था कि उन्हें यूएई के मैदानों पर कोई ऐसा स्पिनर चाहिए था जो हवा में तेज गेंद फेंक सके और स्पिन के साथ-साथ गेंद में गति भी हो। हालांकि चहल ने अब आकाश चोपड़ा के एक ट्विट का जवाब देते हुए कहा है भारतीय सेलेक्टर्स का मजाक उड़ाया है।

आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कुछ ऐसे नियम लिखे थे जो आईपीएल की सभी टीमों को यूएई की पिचों पर अपनाना चाहिए।

उन नियम में पहला था कि टॉस जीतकर हमेशा पहले बल्लेबाजी चुनो। दूसरा ये कि मिडियम पेसर्स की जगह तेज गेंदबाज को टीम में चुने। तीसरा था कि पावरप्ले में सावधानी में सावधानी से बल्लेबाजी करनी चाहिए और चौथा ये कि फास्टर स्पिनर का यहां जलवा रहेगा और वो अपनी छाप छोड़ेंगे।

आकाश चोपड़ा की इस ट्वीट का जवाब देते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा," फास्टर स्पिनर भईया? मजाक कर रहा हूं।"

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप टीम में स्पिनर के तौर पर भारतीय टीम में राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, आर अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के रूप में 5 मुख्य स्पिनर हैं। 

भारत का पहला मैच टी-20 वर्ल्ड कप 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ। यह मुकाबला दुबई के मैदान पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार