अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2021-2023 अवधि में भी रैंकिंग वाली टीमों के लिए अंकों के प्रतिशत (पर्सेंटेज आफ प्वाइंटस) का नियम लागू रखेगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस ने इसकी जानकारी दी।ॉ

Advertisement

एलार्डिस ने कहा, " हम रैंकिंग वाली टीमों के लिए अंकों के प्रतिशत के साथ बने रहेंगे। मुझे लगता है कि उस प्रतिशत ने प्रतियोगिता के दूसरे भाग में हमारी अच्छी मदद की। अब हम इसे दूसरी टेस्ट चैंपियनशिप में भी लागू रखना चाहते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " जब हमने प्रतियोगिता के पहले 12 महीनों को देखा तो हमारे पास कई टीमें थीं, लेकिन यह सब उनके द्वारा खेली गई सीरीज के सापेक्ष था। इसलिए टीमों की निरंतर आधार पर तुलना करने का एक तरीका यह है कि उनके द्वारा खेले गए मैचों में उपलब्ध अंकों का अनुपात वास्तव में जीता गया है। और उस प्रतिशत ने चैंपियनशिप के दूसरे भाग में हमारी अच्छी मदद की है।"

एलार्डिस ने आगे कहा, " अब हम प्रति टेस्ट मैच में अंकों की एक मानकीकृत संख्या रख सकते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज है या पांच टेस्ट मैचों की। लेकिन हर टीम को जीतने वाले अंकों के प्रतिशत के आधार पर आंका जाएगा, न कि कुल मिलाकर। चार साल पहले प्रतियोगिता बनाने का उद्देश्य विश्व स्तर पर टेस्ट क्रिकेट में अधिक रुचि लाने का प्रयास करना था।" 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार