मीरपुर (बांग्लादेश), 9 फरवरी| शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 268 रनों की चुनौती रखी। 

Advertisement

भारतीय टीम ने अनमोलप्रीत सिंह (72) और सरफराज खान (59) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए। 

Advertisement

अनमोलप्रीत और सरफराज ने शुरुआती झटकों से भारत को उबारते हुए सूझबूझ भरी साझेदारी कर टीम को संभाला। पिछले मैच के शतकवीर सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत (14) 23 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। दूसरे सलामी बल्लेबाज और टीम के कप्तान इशान किशन (7) पंत के बाद आउट होकर लौट गए। 

भारत का स्कोर 27 रनों पर दो विकेट था तभी अनमोलप्रीत और सरफराज ने मोर्चा संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 21 ओवरों में 96 रनों की साझेदारी की। 

इस साझेदारी को असिथा फर्नान्डो ने तोड़ा। उन्होंने सरफराज को शम्मु अशन के हाथों कैच करा भारत को तीसरा झटका दिया। आउट होने से पहले सरफराज ने 71 गेंदों का सामना किया और छह चौके और एक छक्का लगाया। 

सरफराज के बाद आए वाशिंगटन सुंदर ने अनमोलप्रीत का बखूबी साथ दिया और दोंनों ने चौथे विकेट के लिए 11.5 ओवर में 70 रन जोड़े। थिलन निमेष ने अनमोलप्रीत को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। अनमोलप्रीत ने 92 गेंदे खेलीं और छह चौके और एक छक्का लगाया। 

Advertisement

इसके बाद आए अरमान जाफर ने भी 29 रनों का योगदान दिया। महिपाल लोमरुर ने 11 और मयंक डगर ने भी 17 रनों का योगदान दिया। अवेश खान (1) और खलील अहमद शून्य पर नाबाद पवेलियन लौटे।

श्रीलंका की तरफ से फर्नान्डो ने चार विकेट लिए। लाहिरु कुमारा और निमेष को दो-दो विकेट मिले। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। 
श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए 268 रनों की जरूरत है।

एजेंसी

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार