दुबई, 7 अगस्त | न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2021 को कोरोना वायरस महामारी के कारण फरवरी-मार्च 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया है। साथ ही पुरुष टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है। 2021 में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप अब भारत में होगा जबकि 2022 के टूर्नामेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगी।

Advertisement

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि दुनिया भर में कोविड-19 के स्वास्थ्य, क्रिकेट और वाणिज्यिक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक आकस्मिक नियोजन अभ्यास के बाद आईबीसी (आईसीसी की वाणिज्यिक सहायक) द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

Advertisement

आईसीसी के कार्यकारी चेयरमैन इमरान ख्वाजा ने कहा, " पिछले कुछ महीनों में जैसा कि हमने विचार किया है कि हम वैश्विक घटनाओं का मंचन कैसे करते हैं, आईसीसी की घटनाओं में शामिल सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है।"

उन्होंने कहा, "बोर्ड ने आज जो फैसला लिया, वे खेल, हमारे भागीदारों और महत्वपूर्ण रूप से हमारे प्रशंसकों के हित में हैं। मैं बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट न्यूजीलैंड के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड में अपने सहयोगियों को आईसीसी टूर्नामेंटों में सुरक्षित वापसी के लिए उनकी निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार