ICC World Cup 2023 Points Table: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (8 अक्टूबर) को चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पॉइंट्स का खाता खो लिया है और टीम टेबल में पांचवें स्थान पर है। इस जीत के बाद भारत की नेट रनरेट +0.883 है। 

Advertisement

वहीं ऑस्ट्रेलिया हार के बाद टेबल में छठे स्थान पर हैं और उसरी नेट रनरेट -0.883 है। न्यूजीलैंज पहले स्थान पर है, साउथ अफ्रीका दूसरे, पाकिस्तान तीसरे और बांग्लादेश टेबल में चौथे स्थान पर है। 

Advertisement

बता दें कि 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत काफी खराब रही थी और 2 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिर गए थे। ईशान किशन, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। 

भारत ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 49.3 ओवर में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

Also Read: Live Score

भारतीय टीम अपना अगला मैच बुधवार (11 अक्टूबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार