27 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE). दुनिया के महान गेंदबाज ने खुलासा करते हुए कहा कि यदि मुझे विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करनी पड़ती तो मैं सकपकाया हुआ रहता। जी हां ऐसा कहना है दुनिया भर में अपनी स्विंग गेंदबाजी से खौफ पैदा करने वाले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम का।

Advertisement

इसके अलावा एक अकरम ने कोहली के बारे में बयान देते हुए कहा है कि कोहली की फॉर्म बिल्कुल तेंदुलकर की उस फॉर्म की तरह है जिस समय तेंदुलकर अपने करियर के चरम पर थे।

Advertisement

कोहली की बल्लेबाजी से मंत्रमुग्ध होकर वसीम अकरम ने आगे अपने बयान में कहा कोहली जीतने वक्त तक मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए उस दौरान वो बिल्कुल आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हैं, उनके बल्ले से कोई भी ऐसा शॉट नहीं निकलते है जो बेढ़ंग तरीके से खेला गया हो। यही कारण है कि लंबे समय से कोहली की बल्लेबाजी में निरंतता है। इसलिए मुझे लगता है कि कोहली के गेंदबाजी करना मेरे लिए मुश्किल होता।

जब अकरम ने कोहली और डिविलियर्स की बल्लेबाजी को लेकर सवाल पुछा गया तो अकरम ने कहा कि दोनों बल्लेबाज एक दूसरे से बिल्कुल जुदा हैं  इसलिए दोनों की तुलना करना मेरे लिए बईमानी होगी। दोनों बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी के दौरान भिन्न तकनीक के सहारे बल्लेबाजी करते हैं। वैसें डिविलियर्स में सभी प्रकार के गुण हैं जो एक बेहतरीन बल्लेबाज में होने चाहिए। कोहली और डिविलियर्स अपने – अपने जगह कमाल के बल्लेबाज हैं।

आपको बता दें कि कोहली ने अबतक आईपीएल 2016 में 919 रन जमा चुके हैं और साथ ही डिविलियर्स  682 रन जमा चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 686 रन बनाकर आईपीएल 2016 में सर्वाधिक रन बनानें वालों की सूची में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। गौरतलब है कि बैंगलोर की टीम 29 मई को आईपीएल 2016 का फाइनल बेंगलुरु के मैदान पर खेलेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार