आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेशक पंजाब किंग्स को हरा दिया हो लेकिन इस मैच में एमएस धोनी के बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी सवाल उठे। धोनी इस मैच में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनके बैटिंग ऑर्डर पर सवाल उठा दिए।

Advertisement

धोनी ने इस सीज़न में सीएसके के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई है और वो ज्यादातर मैचों में 1-2 ओवर शेष रहते हुए बल्लेबाजी करने आते हैं। पंजाब के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला लेकिन उनके 19वें ओवर में आने से पहले मिचेल सेंटनर और शार्दुल ठाकुर दोनों उनसे पहले आ चुके थे जिसे देखकर हरभजन सिंह हैरान थे। उन्होंने माही के नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें इस नंबर पर खेलना है तो उनकी जगह किसी तेज़ गेंदबाज को खिलाना चाहिए।

Advertisement

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा, “एमएस धोनी अगर नंबर 9 पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो उन्हें नहीं खेलना चाहिए। उनसे बेहतर है कि किसी तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए। वो निर्णय लेने वाले व्यक्ति हैं और उन्होंने बल्लेबाजी के लिए नहीं आकर अपनी टीम को निराश किया है। शार्दुल ठाकुर उनसे आगे आये। ठाकुर कभी भी धोनी जैसे शॉट नहीं लगा सकते और मुझे समझ नहीं आता कि धोनी ने ये गलती क्यों की। उनकी अनुमति के बिना कुछ भी नहीं होता और मैं ये मानने के लिए तैयार नहीं हूं कि उन्हें नीचे भेजने का ये निर्णय किसी और ने लिया था।''

आगे बोलते हुए भज्जी ने कहा, “सीएसके को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी और धोनी ने पिछले मैचों में ऐसा किया है। ये चौंकाने वाली बात थी कि वो पंजाब किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में पीछे रहे। भले ही सीएसके आज जीत जाए, फिर भी मैं धोनी को बुलाऊंगा। लोगों को कुछ भी कहने दीजिए। मैं वही कहूंगा जो सही है।''

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो, चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स पर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत की बदौलत वो आईपीएल 2024 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार